spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडऋषिकेश के होटल में प्रेमी जोड़े की खुदकुशी का सनसनीखेज मामला सामने...

ऋषिकेश के होटल में प्रेमी जोड़े की खुदकुशी का सनसनीखेज मामला सामने आने से इलाके में मचा हड़कंप

- Advertisement -

ऋषिकेश: उत्तराखंड के होटल में खुदकुशी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश के होटल में प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी कर ली। पूरा मामला काली की ढाल क्षेत्र की आईडीपीएल चौकी का बताया जा रहा है। कपल का शव मिलने से आस पास के इलाके में हड़कंप मच गया।

ऋषिकेश के आईडीपीएल चौकी स्थित एक होटल में ऋषिकेश सर्वहारा नगर की रहने वाली लड़की और उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले लड़के ने खुदकुशी की है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे प्रेम प्रसंग का मामला मान रही है। फिलहाल, पुलिस इस पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इस मामले में एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने डेड बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। सवाल ये है कि उत्तर प्रदेश के बिजनौर का लड़का क्या अपने महिला मित्र से मिलने ऋषिकेश पहुंचा था। इसके बाद वहां क्या कुछ हुआ। अब देखना है कि पुलिस की जांच में क्या कुछ निकल कर सामने आता है।

यह भी पढ़े: http://CM पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भेंट की

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular