spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडDM रीना जोशी की अध्यक्षता में आयोजित पिथौरागढ़-धारचूला मोटर मार्ग के संबंध...

DM रीना जोशी की अध्यक्षता में आयोजित पिथौरागढ़-धारचूला मोटर मार्ग के संबंध में बीआरओ के साथ बैठक संपन्न हुई

- Advertisement -

पिथौरागढ़:  जिलाधिकारी (DM) पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में आयोजित पिथौरागढ़-धारचूला मोटर मार्ग के संबंध में बीआरओ के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित बीआरओ एग्जीक्यूटिव इंजीनियर परमजीत सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि नेशनल हाईवे पिथौरागढ़ से धारचूला के मध्य बंदरलिमा और धुसाखान शिव मंदिर नामक स्थान पर संकीर्ण मार्ग के चौड़ीकरण हेतु किये जा रहे पहाड़ कटिंग के कार्य में यातायात अधिक होने की वजह से कार्य करने में अड़चन आ रही हैं।

जिलाधिकारी (DM) व बैठक में उपस्थित अधिकारियों द्वारा पिथौरागढ़-धारचूला मार्ग पूर्वाहन 5:00 बजे से 9:00 बजे तक, पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराहन 2:00 बजे तक और अपराहन 4:30 से सायं 7:30 तक बंद रखने की संस्तुति प्रकट की गई जिसको 2 सप्ताह के भीतर लागू करने की सहमति जाहिर की गई। डीएम द्वारा बीआरओ एग्जीक्यूटिव इंजीनियर परमजीत सिंह को कटिंग कार्य में तेजी लाने और कटिंग कार्य में लगी पोकलैंड मशीन की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा मार्ग बंद करने से पूर्व रूट प्लान का प्रचार प्रसार किया जाए ताकि लोगों को रूट प्लान की जानकारी हो और लोगों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े इसके साथ ही आवागमन हेतु निर्धारित समय में ही आवाजाही करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी फिचांराम चौहान, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, एसडीएम सदर अनुराग आर्य, बीआरओ एग्जीक्यूटिव इंजीनियर परमजीत सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक जुकरिया, ईई पीडब्ल्यूडी, तहसीलदार कनालीछीना आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े: http://उत्तराखण्ड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र अन्थवाल की अध्यक्षता में हुई पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular