Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडउत्‍तराखंड की यशस्वी ने लहराया परचम, प्राप्त किए 99.23 प्रतिशत

उत्‍तराखंड की यशस्वी ने लहराया परचम, प्राप्त किए 99.23 प्रतिशत

देहरादून: उत्‍तराखंड की यशस्वी ने लहराया परचम, प्राप्त किए 99.23 परसेंटाइलइंजीनियरिंग में दाखिले के लिए देश की सबसे बड़ी संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई मेन के पहले चरण के परिणाम घोषित हो गए हैं। जिसमें चमोली जिले की यशस्वी पुरोहित ने 99.23 परसेंटाइल प्राप्त किए। यशस्वी देश के बेहतर आइआइटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करना चाहती हैं यशस्वी ने बताया कि नौवीं कक्षा से ही तय कर लिया था कि आइआइटी से बीटेक करना है। इसके लिए 10वीं से ही तैयारी शुरू कर दी थी। कहा कि मेरी रुचि कंप्यूटर साइंस में है।

जेईई एडवांस में अच्छे पर्सेंटाइल प्राप्त होते हैं तो किसी भी आइआइटी से शिक्षा प्राप्त करना चाहती हूं। यशस्वी ने बताया कि बेहतर परिणाम के लिए माक टेस्ट बहुत फायदेमंद होते हैं। कहा मैंने इसकी ज्यादा से ज्यादा प्रेक्टिस की थी। कहा कि केमिस्ट्री विषय को अगर मजबूत बना लिया जाता है, तो इससे जेईई में अच्छा स्कोर बनाया जा सकता है। गणित के प्रश्न भी कठिन पूछे जाते हैं। इसकी तैयारी भी अच्छे से करनी चाहिए।

यह भी पढ़े: http://आशारोड़ी के पास टक्कर के बाद खाई में गिरी कार व बाइक, मां-बेटे की मौत

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular