spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडआयुक्त गढ़वाल मण्डल की अध्यक्षता में शासन द्वारा गठित टिहरी डैम पुर्नवास...

आयुक्त गढ़वाल मण्डल की अध्यक्षता में शासन द्वारा गठित टिहरी डैम पुर्नवास से संबंधित समिति की बैठक हुई

- Advertisement -

गढ़वाल: आज नरेन्द्रनगर तहसील में आयुक्त महोदय, गढ़वाल मण्डल सुशील कुमार की अध्यक्षता में शासन द्वारा गठित टिहरी डैम पुर्नवास से संबंधित समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ज्वाईंट इन्सपेक्शन कमेटी में शामिल संस्थाओं के विशेषज्ञों की रिपोर्ट का अध्ययन किया गया। पयालगांव की समस्या को देखते हुए निर्णय लिया गया कि उसके विस्थापन की कार्यवाही हेतु प्रस्ताव टीएचडीसी को भेजा जाए और विस्थापन का कार्य किया जाय। आयुक्त द्वारा पुर्नवास, राजस्व एवं टीएचडीसी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सोमवार को संयुक्त रूप से तिवाड़गावं का निरीक्षण कर लें।

निदेशक पुनर्वास/जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा आयुक्त महोदय को अवगत कराया गया कि पुर्नवास से संबंधित मामले निरन्तर निस्तारित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ज्वाईंट इन्सपेक्शन कमेटी के स्तर से स्थानीय स्तर पर माॅनिटरिंग हेतु मानक तैयार कर तकनीकी एजेंसी नामित कर दी जाये, तो पुर्नवास के मामलों को निस्तारित करने में सुविधा होगी। उनके द्वारा पुर्नवास नीति के तहत कट आॅफ डेट से भी अवगत कराया गया। कहा कि शिवालिक नगर में पुर्नवास को जो भूमि मिली है, उसमें सीमांकन हेतु टीम भेजी जा रही है। वहां पर नदी है, जो बैन हो चुकी है, उसमें सुरक्षात्मक कार्य होने के बाद ही आंवटन की कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़े: http://रुड़की: सिंचाई विभाग की महिला वैज्ञानिक ने किया सुसाइड, हत्या की आशंका

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular