spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडरुड़की: सिंचाई विभाग की महिला वैज्ञानिक ने किया सुसाइड, हत्या की आशंका

रुड़की: सिंचाई विभाग की महिला वैज्ञानिक ने किया सुसाइड, हत्या की आशंका

- Advertisement -

हरिद्वार: रुड़की में एक महिला द्वारा फंदे से लटककर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि महिला सिंचाई विभाग की वैज्ञानिक सहायक है। महिला ने अपने सरकारी आवास पर पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो महिला फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। जानकारी के मुताबिक रूड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की आइआरआइ कॉलोनी निवासी व सिंचाई विभाग में वैज्ञानिक सहायक के पद पर तैनात मनीषा पत्नी सन्नी सिंह के आवास का दरवाजा भीतर से बंद था।

पड़ोस में रहने वाली एक महिला किसी काम से उसके पास गई, लेकिन दरवाजा खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला, वहीं काफी देर तक भी जब दरवाजा नहीं खुला तो महिला ने इस बात की जानकारी अन्य पड़ोसियों को दी। उन्होंने भी काफी आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं आया। अनहोनी की आशंका में पड़ोसियों ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़े: http://DM रीना जोशी ने सभी उप जिलाधिकारियों, ग्रामीण निकायों एवं नगर निकायों के अधिकारियों के साथ बैठक की

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular