spot_imgspot_img
Homeउत्तरप्रदेशरामचरित मानस विवाद पर बीजेपी को अखिलेश की सलाह

रामचरित मानस विवाद पर बीजेपी को अखिलेश की सलाह

मैनपुरी : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामचरित मानसे के मुद्दे पर एक बार फिर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी भगवानों और हर धर्म को मानती है। पार्टी हर अच्छाई को मानती है। भगवान विष्णु के जितने भी अवतार हैं, उन सब को मानती है। लेकिन अगर कहीं प्रश्नचिन्ह उठा है और यह लड़ाई कोई हिंदू धर्म की आज की नहीं है। पांच हजार साल से भी ज्यादा हो चुके हैं, इसलिए मैंने अभी उदाहरण दिया था। बीजेपी के लोगों को रामधारी दिनकर की कविताएं पढ़नी चाहिए और एक बार फिर इतिहास के पन्ने पलटने चाहिए। इसलिए वो जवाब देने से भाग नहीं सकते हैं।

अखिलेश ने कहा बीजेपी के लोग किसी भगवान को नहीं मानते। यह रिलीजियस साइंटिस्ट जैसे इनोवेशन होता है। यह इनोवेटर्स हैं। बीजेपी के लोग कब क्या इनोवेशन कर दें, धर्म में कौन सी नई बात जोड़ दें, किसी को नहीं पता। दरअसल कुछ दिन पहले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरित मानस को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। इस पर देशभर में लोगों का विरोध देखने को मिला है। देशभर के संतों ने भी इस मुद्दे पर अपना विरोध जताया था। हालांकि सपा नेता शिवपाल पहले ही इसे स्वामी प्रसाद मौर्य की निजी राय बता चुके हैं।

यह भी पढ़े: http://अंकिता भंडारी के हत्यारोपी पुलकित आर्य की 28 करोड़ की संपत्ति कुर्क होगी

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular