Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तरप्रदेशगाजियाबाद एलिवेटेड रोड पर शराब पीकर हुड़दंग मचाया, फिर लहराए हथियार

गाजियाबाद एलिवेटेड रोड पर शराब पीकर हुड़दंग मचाया, फिर लहराए हथियार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कई शहरों को एक दूसरे से जोड़ने के लिए सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च कर हाईवे का निर्माण किया है। लेकिन प्रदेश के नौजवान इस हाईवे को स्टंट करने और शराब पिने के लिए इस्तेमाल करने से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर एलिवेटेड हाईवे पर नजवानों द्वारा स्टंट की वीडियो वायरल हो रही है। दरअसल वीडियो में नौजवान अपनी गाड़ियों से स्टंट करते नजर आ रहे हैं। कभी वह रैश ड्राइविंग कर रहे हैं तो कभी चलती गाडी के बोनट पर बैठ कर रील बनवा रहे हैं।

पुलिस ने कई मर्तबा इन स्टंटबाजों के खिलाफ चालान कर कार्रवाई की है, लेकिन इसके बावजूद भी वह स्टंट करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में बने एलिवेटेड पर वीडियो बनाने वालों पर कार्रवाई और रोकथाम करने के बावजूद वीडियो बनाने का सिलसिला नहीं थम रहा है। पुलिस पांच मिनट एलिवेटेड पर गाड़ी रुकते ही पहुंचने का दावा भी करती है। लेकिन पुलिस के तमाम दावों के बीच एलिवेटेड पर लोगों का वीडियो बनाना जारी है। वायरल वीडियो में कुछ युवक एलिवेटेड हाईवे पर फॉर्चूनर गाडी खड़ी कर तेज आवाज में गाना बजा कर नाचते दिखाई दे रहे हैं,  इस दौरान युवक ने गले में बंदूकों की माला पहनी हुई है, और शराब पीकर हुड़दंग मचाते नजर आए रहे हैं।

यह भी पढ़े: http://लंबी बीमारी के बाद दुबई में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular