spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडकेंद्रीय बजट की खूबियों को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से BJP...

केंद्रीय बजट की खूबियों को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से BJP के वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारी तय

- Advertisement -

देहरादून: केंद्रीय बजट की खूबियों को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बीजेपी (BJP) केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा सभी प्रदेशों में वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारी तय की गई है, इसी के तहत उत्तराखंड में कल बीजेपी के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद देहरादून पहुंच रहे हैं, जोकि प्रेस वार्ता कर बजट की खूबियों को मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे रविशंकर प्रसाद के इस दौरे को लेकर बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो केंद्रीय बजट पेश किया है उसमें गरीब मजदूर किसान जनजातीय समाज व आमजन को लाभ पहुंचाने वाला बजट पेश किया गया है, जिसको आम जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी अपने स्तर से जन जन तक बजट की खूबियों को पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है, उत्तराखंड बीजेपी (BJP) ने भी बूथ स्तर तक बजट में समाहित जन सरोकार की योजनाओं को पहुंचाने के लिए समिति का गठन किया है जोकि आमजन के बीच में जाकर बजट के बारे में लोगों को बताने का कार्य कर रहे हैं, वही केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा कल देहरादून पहुंच कर वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद बजट के बारे में जहां एक और प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक कर जानकारी साझा करेंगे वही मीडिया से वार्ता कर बजट की खूबियों को बताने का काम करेंगे।

यह भी पढ़े: http://वामपंथियों की आड़ मे जोशीमठ के लोगों की भावनाओं को भड़का रही कांग्रेस: BJP

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular