spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडआज बेटियां कर रहीं देश व प्रदेश का नाम रोशन, नहीं हैं...

आज बेटियां कर रहीं देश व प्रदेश का नाम रोशन, नहीं हैं किसी से कम: रेखा आर्या

- Advertisement -

देहरादून: आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के साथ प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या सम्मलित हुई।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।इस दौरान कार्यक्रम में अलग अलग क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को बालिका दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि आज हमारी बेटियां हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है।हमारी सरकार ने बालिकाओ के लिए कई सारी योजनाए चलाई हैं जिसके जरिये वह स्वरोजगार कर खुद को सुदृढ़ बना सकती है।उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण विभाग के द्वारा कई सारी योजनाओं पर काम किया जा रहा है और कई सारी योजनाए चलाई जा रही है जिनका लाभ बालिकाओ को लेना चाहिए।

वहीं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुझे यह कहते हुए बड़ा हर्ष हो रहा है कि हमारी बेटियां आज शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, स्वरोजगार,रक्षा सहित हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के साथ कई नए कीर्तिमान गढ़ रहीं हैं। हमारी बेटियों ने उस धारणा को बदलने का काम किया है जहां यह कहा जाता था कि बेटियां सिर्फ गृहस्थी तक ही सीमित हैं, आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं हैं। आज बेटियों का योगदान बेटों से कम नही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के जरिए कहीं ना कहीं बच्चियों को एक बेहतर माहौल मिलता है । कहा कि आज बच्चियां अपने अलग अलग क्षेत्रो में बेहतरीन प्रदर्शन से देश के साथ राज्य का नाम भी रोशन करने का काम कर रही हैं।

यह भी पढ़े: http://CM धामी ने प्रदेश की सभी बालिकाओं को राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं दी

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular