Home उत्तराखंड मथुरा घुमाने के बहाने नाबालिग के माता पिता ने कर दी बेटी की शादी, मामला दर्ज

मथुरा घुमाने के बहाने नाबालिग के माता पिता ने कर दी बेटी की शादी, मामला दर्ज

0
मथुरा घुमाने के बहाने नाबालिग के माता पिता ने कर दी बेटी की शादी, मामला दर्ज

उधम सिंह नगरः आपको वो समय याद है जब लड़कियों की बचपन में ही शादी करवा दी जाती थी। सरकार ने इसे रोकने के कई प्रयास भी किए और उसे सफलता भी मिली। लेकिन एक ऐसा ही मामला उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से सामने आया है। जहां पर माता-पिता ने लड़की की शादी मथुरा के रहने वाले शख्स से जबरन करा दी। लड़की किसी तरह मथुरा से निकलकर रुद्रपुर पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। लड़की की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।

पीड़ित नाबालिग लड़की का आरोप है कि उसका विवाह उसके माता पिता ने पहले से ही मथुरा निवासी धर्मवीर से तय कर रखा था। जिसकी उसे कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस को दी सूचना में लड़की ने बताया कि बीते 24 दिसंबर को उसके मां, बाप, नानी और भाई उसे घुमाने के बहाने मथुरा ले गए। मथुरा ले जाकर जबरन उसका विवाह कुम्हा मथुरा निवासी धर्मवीर के साथ करा दिया था। धर्मवीर बालिग है और उससे उम्र में बड़ा है। लड़की ने बताया कि इस दौरान धर्मवीर ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। शादी के दो दिन बाद वह मथुरा से भागकर रुद्रपुर आ गई और पुलिस को तहरीर दी।

यह भी पढ़े: http://CM धामी ने गन्ना विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि चीनी मिलों की आय बढ़ाने की दिशा में प्रयास किये जाएं