spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडजिलाधिकारी सोनिका द्वारा शीतलहर के चलते अलाव जलाने अस्थाई रैन बसेरे चिन्हित...

जिलाधिकारी सोनिका द्वारा शीतलहर के चलते अलाव जलाने अस्थाई रैन बसेरे चिन्हित कर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए

देहरादून: जिलाधिकारी सोनिका द्वारा शीतलहर के चलते जनपद के नगर निगम एवं नगर निकायों में विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने तथा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्थाई रैन बसेरों के साथ ही अस्थाई रैन बसेरे चिन्हित करने एवं रेनबसेरों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद से नगर निगम देहरादून द्वारा शहर के आईएसबीटी,निरंजनपुर मंडी,रेलवे स्टेशन, प्रिंस चौक, टैक्सी स्टैंड पुराना दिल्ली बस अड्डा ,घंटाघर समेत 20 विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाए गए हैं। नगर आयुक्त मनुज गोयल ने बताया कि निगम की ओर से अलाव की पर्याप्त व्यवस्था की गई है साथ ही शहर के 4 रैन बसेरों में भी गरीब तबके के लोगों के रुकने के इंतजाम किए गए है।

यह भी पढ़े:  http://CM धामी ने सचिवालय में सहकारिता विभाग की समीक्षा करते हुए कहा, राज्य में सेब एवं कीवी के उत्पादन को मिशन मोड में लिया जाए

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular