spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बयान, उत्तराखंड की सियासत में ‘गर्लफ्रेंड’ को लेकर...

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बयान, उत्तराखंड की सियासत में ‘गर्लफ्रेंड’ को लेकर मचा घमासान

देहरादून: उत्तराखंड की सियासत में ‘गर्लफ्रेंड’ को लेकर घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस पार्टी कह रही है कि कुछ लोग हैं जो कांग्रेस में हैं, मगर उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को भाजपा में छोड़ रखा है। ‘सूत न कपास जुलाहों में लाठमलठ’ इस कहावत को एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी ने चरितार्थ किया है। ना तो प्रदेश में अभी कोई बड़ा चुनाव है और ना ही किसी ने कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन किया है। मगर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने इशारों में भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। जिसको लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है।

उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि कुछ लोग कांग्रेस पार्टी में दिखते जरूर हैं, लेकिन उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को भाजपा ज्वाइन करा रखी है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के इस बयान के बाद उत्तराखंड की सियासत में भूचाल आ गया है कि आखिर वह कौन है जिसने अपनी भाजपा में गर्लफ्रेंड को ज्वाइन करा रखा है और खुद कांग्रेस में है।

यह भी पढ़े: http://CM धामी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular