Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeदेश/विदेशलद्दाख: 100 मीटर गहरी खाई में वाहन गिरने से 4 पर्यटकों की...

लद्दाख: 100 मीटर गहरी खाई में वाहन गिरने से 4 पर्यटकों की मौत

लेह: मंगलवार को यहां सड़क से फिसल कर 100 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गयी।
मृतकों की पहचान मोहम्मद फिरोज, रेयाज अहमद और आजम खान, सभी दिल्ली निवासी और उत्तर प्रदेश के जीशान अहमद के रूप में हुई है। लेह के पुलिस अधीक्षक पीडी नित्या ने कहा कि दुर्घटना खारदुंगला टॉप पर बर्फबारी के कारण हुई, जिससे हालात फिसलन भरे हो गए। उन्होंने कहा कि आपदा प्रतिक्रिया बल के साथ पुलिस दल मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। एसएसपी ने कहा कि टीमों ने तीन घायलों को बचाने में कामयाबी हासिल की, जबकि चौथे व्यक्ति की पहले ही मौत हो चुकी थी।

अधिकारी ने बताया कि तीन घायलों ने हालांकि अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। लेह शहर के अलावा खारदुंगला दर्रा, चांगला दर्रा और लद्दाख के अन्य ऊपरी इलाकों में दिन में बर्फबारी हुई। अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में कर्नाटक के दो पर्यटक उस समय घायल हो गए जब उनका वाहन लिंगशेड इलाके के सिंगायला में सड़क से नीचे गिर गया। उन्होंने कहा कि घायलों को बचा लिया गया और उन्हें खालसी के ब्लॉक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। पुलिस ने लोगों, खासकर पर्यटकों से खराब मौसम को देखते हुए नुब्रा, पैंगोंग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों की यात्रा करने से बचने को कहा है। “नागरिकों से एक बार फिर से अनुरोध किया जाता है कि वे खराब मौसम की अवधि के दौरान तब तक बाहर न निकलें जब तक कि उच्च दर्रों को सड़क यातायात के योग्य न मिल जाए।”

यह भी पढ़े: http://राजधानी पटना में मुखिया के पति को गोलियों से भूना, कार में बाहर से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular