Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeदेश/विदेशजम्मू-कश्मीर में एक और दर्दनाक हादसा, राजौरी में बस खाई में गिरी;...

जम्मू-कश्मीर में एक और दर्दनाक हादसा, राजौरी में बस खाई में गिरी; 5 की मौत

श्रीनगर: जम्मू और कश्मीर के राजौरी में गुरुवार को उस वक्त दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक बस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिले के भीमबेर गली के पास आज सुबह कई यात्रियों को लेकर जा रही एक बस के गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। इस बात की जानकारी मंजाकोट तहसीलदार जावेद चौधरी ने दी। इस हादसे के बाद चारों तरफ हड़कंप मच गया।

 

बताया जा रहा है कि इस हादसे में बस में सवार कम से कम 25 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, पुलिस शवों को कब्जे में लेकर उनकी शिनाख्त करने में जुटी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने बस हादसे की कुछ तस्वीरें जारी की हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि यह हादसा कितना भयावह है।

यह भी पढ़े: http://सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के जबरन वसूली मामला में, एक्ट्रेस नोरा फतेही EOW के दफ्तर पहुंचीं

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular