spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडCM धामी ने प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दीं

CM धामी ने प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दीं

- Advertisement -

देहरादून: मुख्यमंत्री (CM) पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि वर्तमान में वैश्विक स्तर पर हिन्दी भाषा की स्वीकार्यता बढ़ी है। किसी भी देश की भाषा ही उसकी संस्कृति एवं परम्पराओं से जोड़ने में मददगार होती है। हिन्दी मात्र भाषा ही नही है बल्कि हमारी सभ्यता व संस्कृति की भी पहचान है। हिन्दी देश की एकता एवं अखंडता का भी आधार है। राजभाषा हिन्दी की प्रतिष्ठा, गौरव एवं सम्मान के लिये हम सबकों सहयोगी बनना होगा।

वैश्विक स्तर पर हिन्दी भाषा का और तेजी से प्रचार-प्रसार हो, इसके लिए भी मुख्यमंत्री ने सामूहिक प्रयासों की जरूरत बताई। देश की विभिन्न भाषाओं के साथ सामंजस्य बनाने की ताकत भी हिन्दी भाषा में है। हिंदी भारत ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे अधिक लोकप्रिय भाषाओं में से एक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी एक भाषा के रूप में भारतवासियों के बीच सेतु का भी काम करती है। हिन्दी दिवस पर हमें अपने दैनिक जीवन में हिन्दी के अधिक से अधिक प्रयोग का भी संकल्प लेना होगा।

हिन्दी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री (CM) पुष्कर सिंह धामी दिनांक 14 सितम्बर, 2022 को पूर्वाह्न 11ः45 बजे सर्वे चौक, देहरादून स्थित आई.आर.डी.टी. सभागार में आयोजित हिन्दी दिवस समारोह में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर भाषा मंत्री श्री सुबोध उनियाल भी उपस्थित रहेंगे। राजभाषा हिन्दी एवं प्रदेश की भाषा व बोलियों के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिये उत्तराखण्ड भाषा संस्थान द्वारा हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन किया जायेगा।

यह भी पढ़े: http://क्रिप्टोक्यूरेंसी धोखाधड़ी के सिलसिले में पुलिस ने चार लोगों को अंबाला से गिरफ्तार किया

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular