spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में इन कर्मचारियों की बदली गयी ज़िम्मेदारी

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में इन कर्मचारियों की बदली गयी ज़िम्मेदारी

- Advertisement -

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में इस समय में भर्ती घोटाले का मामला जोरों पर है। जहां कुछ अधिकारियों पर विजिलेंस की जांच भी बैठा दी गई है। आयोग के सचिव एसएस रावत ने भी 16 अन्य कर्मचारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव कर दिया। चंद्र जोशी को परीक्षा अनुभाग से हटाते हुए लोक सूचना अधिकारी की जिम्मेदारी दी।समीक्षा अधिकारी दीपा जोशी को गोपन अनुभाग से हटाकर बाध्य प्रतीक्षा में डाला गया। समीक्षा अधिकारी बीएल बहुगुणा को अधियाचन अनुभाग से हटाकर बाध्य प्रतीक्षा में डाल दिया।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में सहायक समीक्षा अधिकारी प्रवीण राणा को लोक सूचना अधिकारी से हटाकर अधियाचन अनुभाग की जिम्मेदारी दी। प्रभारी अनुसचिव राजन नैथानी को विभागीय नियमावली आदि के कार्यों से हटाकर जांच से संबंधित काम दिए गए हैं। अनुभाग अधिकारी संतोष कुमार निराला को परीक्षा से ग्रेपन में भेजा। सहायक लेखाकार भरत सिंह चौहान को बजट से लेखा के सभी काम दिये। सुभाष घिल्डियाल को अधियाचन से हटाकर परीक्षा अनुभाग के काम सौंपे। प्रमीत अधिकारी को अति गोपन से हटाकर गोपन अनुभाग भेजा। सतीमा चंद्र उप्रेती को विधि भेजा। बबीता को परीक्षा अनुभाग भेजा। सपना को परीक्षा अनुभाग भेजा। अरविंद सिंह को गोपन अनुभाग भेजा। अनिल कुमार को विधि अनुभाग भेजा। विनीत रावत को गोपन भेजा। पंकज सुद्रियाल को लेखा अनुभाग की जिम्मेदारी सौंपी।

यह भी पढ़े: http://त्रिपुरा के पूर्व CM बिप्लब देब ने त्रिपुरा से राज्यसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular