Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडपुलिस लाइन में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गाया ‘रघुपति राघव राजा,राम’...

पुलिस लाइन में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गाया ‘रघुपति राघव राजा,राम’ व वंदेमातरम

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव पर 75 वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने तिरंगा जनजागरण यात्रा के तहत पदयात्रा निकाली। मंत्री रेखा आर्या ने कचहरी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर सर्वप्रथम शहीदों को श्रद्धा सुमन और उनकी मूर्तियों पर माल्यार्पण किया। तद्पश्चात सभी लोगो को आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान को बढ़चढ़कर मनाये जाने की सभी से अपील के साथ अपनी पदयात्रा को शुरू किया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की तिरंगा जनजागरण पदयात्रा में राजपुर विधायक खजानदास सहित विभागीय अधिकारी,कर्मचारी और बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं युवाओं ने हिस्सा लिया। लगभग 3 किलोमीटर की इस पदयात्रा में देशभक्ति के गीतों पर लोग जमकर झूमे जिससे सभी का उत्साह देखते ही बन रहा था। देशभक्ति के गीतों से शुरू हुई यह पदयात्रा रेसकोर्स पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर सम्पन्न हुई। रैली का जगह-जगह पुष्प मालाओं के साथ आम जनों ने स्वागत किया।

मंत्री रेखा आर्या ने अपने उद्बोधन मे तिरंगा झंडे के तीनों रंगों की व्याख्या करते हुए बताया कि केसरिया रंग हमे बताता है कि हम साहसी हों ,सफेद रंग हमे यह बताता है कि देश मे सत्यता और शांति कायम है साथ ही हरा रंग हरियाली का ,सुख समृद्धि का देश की खुशहाली के प्रतीक के रूप में हमे भान कराता है।

साथ ही मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आजादी के 75वें वर्ष पर अमृत महोत्सव के रूप में आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। आजादी के बाद इस स्वतन्त्रता दिवस पर हर जगह विशेष खुशियां मनाई जा रही है। प्रत्येक नागरिक देश की आजादी का जश्न मना रहा है। अमृत महोत्सव के रुप में आजादी के जश्न को मनाने के लिए तिरंगा यात्रा द्वारा जनजागरण अभियान पूरे देशभर में चलाया जा रहा है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस देश को महापुरुषों ने समय-समय पर अपने कार्यों एवं सोच से समाज को जागृत और देश को मजबूत करने का काम किया है। हमे अपने देश के क्रांतिकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, महापुरुषों के बलिदान को बिल्कुल भी नही भूलना चाहिए जिनकी बदौलत हमे यह आजादी मिली है और जिनकी बदौलत हम आज़ादी की 75वी वर्षगांठ मना रहे हैं। साथ ही मंत्री रेखा आर्या ने महात्मा गांधी के चरखे के समीप बैठकर सभी के साथ ‘रघुपति राघव राजा राम,पतित पावन सीता राम’भजन व वंदेमातरम गाकर देश को आजादी दिलाने में अहम योगदान देने वाले शहीदों को याद किया। कार्यक्रम में आये सभी लोगों से हर घर तिरंगा मुहिम को पूर्ण करने पर जोर दिया, साथ ही सभी जनमानस को तिरंगे झंडे भी वितरित किये।

यह भी पढ़े: http://पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने तिरंगा साइकिल यात्रा को किया रवाना

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular