spot_imgspot_img
Homeउत्तरप्रदेशयूपी में सरकारी स्कूल के बच्चों को CM योगी देंगे सौगात

यूपी में सरकारी स्कूल के बच्चों को CM योगी देंगे सौगात

- Advertisement -

लखनऊ: मंगलवार को यूपी के मुख्यमंत्री (CM) योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की लोक भवन में बैठक हुई। यूपी कैबिनेट की इस बैठक में 9 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी है। ऐसे में अब CM योगी  प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को 1200-1200 रुपये देगी।

  • योगी कैबिनेट की बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी मिली।
  • योगी सरकार प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को 1200-1200 रुपये देगी।
  • डीबीटी के माध्यम से छात्र छात्राओं के अभिभाकों के खाते में राशि भेजी जाएगी।
  • प्रदेश में कक्षा 1 से 8 तक के 1 करोड़ 91 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को योजना का लाभ मिलेगा।
  • फिलहाल सरकार परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को प्रति छात्र 1100 रुपये दे रही है।
  • यह राशि यूनिफॉर्म, जूते, मोजे, स्वेटर और स्कूल बैग के लिए दी जाती है।
  • अब इसे बढ़ाकर 1200 किया गया है।
  • अब बच्चे बढ़ी 100 रुपये की रकम से स्टेशनरी जैसे पेंसिल, शार्पनर, इरेजर, कॉपी भी ले सकेंगे।
  • बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि इस योजना में कुल 2,225.60 करोड़ का खर्च आएगा।
  • अगस्त के पहले हफ्ते में बड़ा समारोह होगा, जिसमें सीएम योगी खुद डीबीटी के माध्यम से बच्चों के खाते में रकम भेजेंगे।
  • अभी तक सिर्फ अभिभावकों के आधार कार्ड का वेरिफिकेशन होता था, लेकिन अब बच्चों के आधार कार्ड का भी वेरिफिकेशन कराया जा रहा है।
  • इन स्कूलों में अब तक नामांकित 1 करोड़ 91 लाख छात्र-छात्राओं में से 1 करोड़ 41 लाख के आधार वेरिफिकेशन हो चुके है।
  • इससे योजना में अब फर्जीवाड़े की गुंजाइश नहीं रहेगी।
  • सरकार का कहना है कि यूनिफॉर्म, जूते, मोजे, स्कूल बैग, स्वेटर और स्टेशनरी देना वचनबद्ध देयता है। ऐसे में सरकार ने फैसला लिया है कि वित्त विभाग हर साल केन्द्र का इंतजार किए बिना इस मद की धनराशि की अग्रीम मंजूरी की अनुमति देगा, जिससे बच्चों को समय से यूनिफॉर्म और स्टेशनरी मिले।

यह भी पढ़े: http://BJP युवा शाखा के कार्यकर्ता की हत्या: दक्षिण कन्नड़ के पुत्तूर में पथराव

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular