spot_imgspot_img
Homeउत्तरप्रदेशUP: औरैया में Monkeypox के लक्षण मिलने से मचा हड़कंप, लखनऊ भेजा...

UP: औरैया में Monkeypox के लक्षण मिलने से मचा हड़कंप, लखनऊ भेजा गया सैंपल

लखनऊ: औरैया जिले में मंकीपॉक्स (Monkeypox) के लक्षण से ग्रसित पहला मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। डॉक्टरों किट पहनकर मरीज को चेक किया साथ ही सैंपल भी लिया। वहीं लक्षणों को देखते हुए सैम्पल को जांच के लिए भेजा दिया गया है। जांच के बाद ही कन्फर्म होगी की आखिर यह कौन सी बीमारी है। मगर डाक्टर के स्वयम  प्रथम दृष्ट्या मानते हुए कहना है कि लक्षण मंकीपॉक्स की बीमारी ही जैसे दिख रहे हैं। वहीं महिला कई दिनों से बुखार से भी ग्रसित है। बुखार कम न होने और बीमारी ज्यादा बढ़ने पर सरकारी अस्पताल में महिला अस्पताल में आई थी। डॉक्टरों ने महिला को बचाव के साथ घर पर रहने की सलाह देते हुए घर भेजा दिया। औऱया जिले के बिधूना स्वास्थ्य केंद्र का मामला सामने आया है जहा बिधूना कस्बे की जवाहर नगर की रहने वाली एक महिला को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। वह प्राइवेट चिकित्सक से इलाज करा रही थी। जब आराम नही मिला तब उसने कई चिकित्सकों को दिखाया, लेकिन तबियत सही नही हुई और बिगड़ती गई जिसके बाद वह स्वास्थ्य केंद्र पहुची जहा डॉक्टर को महिला के शरीर पर छोटे-छोटे पके हुए मंकीपॉक्स (Monkeypox) जैसे दाग दिखे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सीएमओ के निर्देश पर डॉक्टर ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना  सीएचसी में महिला का सैंपल लेने के लिया। वही डाक्टरो ने महिला को होम आइसोलेट रहने की सलाह दी।

यह भी पढ़े: http://व्लादिमीर पुतिन से लेकर शी जिनपिंग तक, इन नेताओं ने दी द्रौपदी मुर्मू को बधाई

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular