Home देश/विदेश व्लादिमीर पुतिन से लेकर शी जिनपिंग तक, इन नेताओं ने दी द्रौपदी मुर्मू को बधाई

व्लादिमीर पुतिन से लेकर शी जिनपिंग तक, इन नेताओं ने दी द्रौपदी मुर्मू को बधाई

0
व्लादिमीर पुतिन से लेकर शी जिनपिंग तक, इन नेताओं ने दी द्रौपदी मुर्मू को बधाई

दिल्ली: चीन, रूस, श्रीलंका और नेपाल के राष्ट्रपतियों समेत कई विश्व नेताओं ने भारत की नयी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) को बधाई दी और भारत के साथ अपने-अपने देशों के बहुआयामी संबंधों को बढ़ाने के लिए उनके साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सोमवार को 64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू को पदभार ग्रहण करने पर बधाई देते हुए कहा कि वह पारस्परिक राजनीतिक विश्वास बढ़ाने, व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने और मतभेदों के समाधान के लिए उनके साथ काम करने को तैयार हैं।

चिनफिंग ने अपने बधाई संदेश में कहा कि चीन और भारत एक-दूसरे के महत्वपूर्ण पड़ोसी हैं तथा चीन और भारत के बीच अच्छे संबंध दोनों देशों और उनके लोगों के मूलभूत हितों के अनुरूप हैं तथा क्षेत्र और दुनिया भर में शांति, स्थिरता एवं विकास में सहायक हैं। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, चिनफिंग ने कहा कि वह चीन-भारत संबंधों को बहुत महत्व देते हैं और आपसी राजनीतिक विश्वास बढ़ाने, व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने, मतभेदों को हल करने और द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए मुर्मू के साथ काम करने को तैयार हैं।

यह भी पढ़े: http://द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने पर PM और अमित शाह ने दी बधाई