spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व की दी बधाई, युवा पीढ़ी से...

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व की दी बधाई, युवा पीढ़ी से लोक संस्कृति के संरक्षण का किया आह्वान

- Advertisement -

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व (बूढ़ी दीपावली) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति, परम्पराएं और लोकपर्व हमारी विशिष्ट पहचान एवं सांस्कृतिक विरासत के अभिन्न अंग हैं। इगास पर्व लोक आस्था, पारिवारिक परम्पराओं और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देशभर में सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन को नई ऊर्जा मिल रही है। उत्तराखण्ड में भी इगास पर्व के प्रति उत्साह बढ़ा है। राज्य सरकार लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से इगास पर सार्वजनिक अवकाश की व्यवस्था की गई है, ताकि लोग अपने पैतृक गांवों में पारम्परिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व मना सकें।

मुख्यमंत्री ने युवा पीढ़ी से अपनी लोक संस्कृति एवं परम्पराओं को जानने और आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रवासी उत्तराखण्डवासियों से भी अपने पैतृक गांवों में लोकपर्व मनाने और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने की अपील की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular