spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसंदावाला में आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसंदावाला में आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण

मलबा तत्काल हटाने, पुल के नीचे ब्लॉक निर्माण एवं प्रभावितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

देहरादून: सूबे के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के मसंदावाला क्षेत्र में देर रात हुई भारी बारिश के कारण मलबा आने से प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर स्थानीय लोगों एवं आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में जमा मलबे को तत्काल साफ कराया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने पुल के नीचे ब्लॉक निर्माण का कार्य शीघ्र कराने के भी निर्देश दिए, जिससे भविष्य में भारी बारिश के दौरान पानी के तेज बहाव एवं मलबे से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।

मंत्री ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील के माध्यम से आपदा के कारण जिन लोगों को नुकसान हुआ है, उनका शीघ्र आकलन कर प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता के चेक उपलब्ध कराए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को शासन स्तर पर लंबित योजना की वित्तीय स्वीकृति की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र में स्थायी सुरक्षा एवं बचाव से संबंधित कार्य जल्द शुरू किए जा सकें एवं आपदा की स्थिति में सरकार की प्राथमिकता प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाए।

निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान विनोद अवस्थी, रंजीता उनियाल, बिक्रम कण्डारी, गिरीश उनियाल, नवीन उनियाल, परशुराम, मोहन ठाकुर, विनोद जोशी, प्रीति थापा सहित वन विभाग, सिंचाई विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular