spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडकारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) की तैयारियों का जायजा लेते सैनिक कल्याण...

कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) की तैयारियों का जायजा लेते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

देहरादून: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज गांधी पार्क कार्यक्रम स्थल पहुंचकर 26 जुलाई (रविवार ) को आयोजित होने वाले कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह के लिए बैठने के लिए उचित व्यवस्था सहित पेयजल आपूर्ति और बरसात को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम की सभी तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शौर्य दिवस पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम भव्य, गरिमापूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न किए जाएं।

शौर्य दिवस का मुख्य राज्य स्तरीय समारोह देहरादून के गांधी पार्क में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान कारगिल युद्ध में शहीद हुए उत्तराखंड के वीर सैनिकों के परिजनों, वीर नारियों और वीर माताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular