spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने काशीपुर में विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने काशीपुर में विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण

काशीपुर: मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने एक दिवसीय काशीपुर भ्रमण के दौरान सिडकुल द्वारा निर्माणाधीन एरोमा पार्क, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर पार्क, एस्कॉर्ट फार्म में सिडकुल क्षेत्रीय कार्यालय, सिडकुल हेमपुर नेपा फार्म, फोर लेन स्वीकृत राष्ट्रीय राजमार्ग काशीपुर-रामनगर, काशीपुर बाईपास रिंग रोड का अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों से योजनाओं सम्बन्धी जानकारी ली। उन्होंने पौधरोपण भी किया। फोर लेन स्वीकृत एनएच काशीपुर-रामनगर व काशीपुर बाईपास रिंग रोड के निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता एनएच ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग काशीपुर-रामनगर के 5.75 किमी से रामनगर की ओर 18.26 किमी फोर लेन स्वीकृत है। जिसकी लागत ₹494.45 करोड़ है।
उन्होंने बताया कि टेंडर हो चुका है, भूमि मुआवजा वितरण प्रक्रिया में है। वन भूमि हस्तांतरण प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है, सैद्धांतिक स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारम्भ कर दिया जाएगा। मुख्य सचिव ने एनएचआई से बाईपास कार्यों की विस्तृत जानकारी ली व कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उपाध्यक्ष डीडीए श्री जय किशन, सीडीओ श्री दिवेश शाशनी, एडीएम श्री कौस्तुभ मिश्र, एएसपी श्री स्वप्न किशोर, एसडीएम श्री अभय प्रताप सिंह, आरएम सिडकुल श्री विपिन कुमार, अधीक्षण अभियंता एनएच श्री हरीश पंगती, अधिशासी अभियंता श्री महेन्द्र कुमार, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम श्री नरेन्द्र नवानी, तहसीलदार श्री पंकज चन्दोला आदि मौजूद थे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular