spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडCM पुष्कर सिंह धामी ने ध्यान केंद्र एवं स्वामी विवेकानंद जी पर...

CM पुष्कर सिंह धामी ने ध्यान केंद्र एवं स्वामी विवेकानंद जी पर आधारित म्यूजियम का निरीक्षण किया

चंपावत: चंपावत दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री (CM) पुष्कर सिंह धामी, गुरुवार को लोहाघाट स्थित अद्वैत आश्रम मायावती पहुंचे। अद्वैत आश्रम मायावती में पुष्कर सिंह धामी ने ध्यान केंद्र एवं स्वामी विवेकानंद जी पर आधारित म्यूजियम का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री (CM) पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोहाघाट की गोद में बसा आश्रम एक रमणीक स्थान है। मायावती आश्रम में पुण्य आत्माओं का वास है यहां आना सौभाग्य की बात है। जिसकी कल्पना स्वामी विवेकानंद जी ने की थी, वह आश्रम आज भी भव्य और दिव्य दिखता है । यह शांति और ध्यान का कें द्र है। उन्होंने कहा स्वामी विवेकानंद जी के सपनों का भारत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए भारत के रूप में पूरा कर रहे हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भव्य दिव्य केदारपुरी एवं बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान का कार्य चल रहा है।

यह भी पढ़े: http://कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने DGP पहुंचे हरिद्वार, मेला क्षेत्र का भ्रमण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular