spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडप्रत्येक विकासखंड में बनेगा आदर्श सहकारिता गांव

प्रत्येक विकासखंड में बनेगा आदर्श सहकारिता गांव

- Advertisement -

कुमाऊं मंडल में सहकारिता की समीक्षा बैठक

गांव-गांव तक पहुंचेंगी बैंकिंग सेवाएं : डॉ. धन सिंह रावत

अल्मोड़ा: कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विकास भवन सभागार, अल्मोड़ा में कुमाऊं मंडल के समस्त जनपदों के अधिकारियों के साथ सहकारिता विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में सहकारिता योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने तथा किसानों को योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक विकासखंड में एक-एक आदर्श सहकारिता गांव विकसित किया जाए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारिता मॉडल को सशक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक व्यवस्था नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता का मजबूत माध्यम है।

डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि बैंकिंग सेवाओं को गांव स्तर तक सुदृढ़ बनाया जाए तथा कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से अधिकाधिक सेवाएं आमजन तक पहुंचाई जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए तथा सहकारिता समितियों को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाया जाए।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सहकारिता विभाग को शत-प्रतिशत कंप्यूटराइज्ड किया जाएगा, जिससे कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और गति आएगी। साथ ही सभी किसानों को समृद्धि कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि उन्हें विभिन्न योजनाओं और बैंकिंग सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सके।

उन्होंने अधिकारियों से सहकारिता योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा गांव स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए, ताकि अधिक से अधिक लोग सहकारिता आंदोलन से जुड़ सकें।

बैठक में विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी, रानीखेत डॉ. प्रमोद नैनवाल, जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा, सल्ट महेश जीना, जिला पंचायत अध्यक्षा हेमा गैडा, मेयर अल्मोड़ा अजय वर्मा, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा अपर निबंधक आनंद शुक्ला संयुक्त निबंधक नीरज बेलवाल एम पी त्रिपाठी कुमाऊं मंडल के समस्त सहायक निबंधक सहित विभिन्न जनपदों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular