spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या 10.46 लाख पार, आस्था-भक्ति का...

उत्तराखंड चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या 10.46 लाख पार, आस्था-भक्ति का दिख रहा भव्य समागम

उत्तरकाशी/चमोली/रुद्रप्रयाग: विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 जोरों पर चल रही है. कहीं ‘जय मां गंगे’ तो कहीं ‘जय यमुने मैया’ के गूंज सुनाई दे रहे हैं. कहीं ‘बम-बम भोले’ तो कहीं ‘जय बदरी विशाल’ के जयकारे लग रहे हैं. जिससे चारों धाम में आस्था और भक्ति का जबरदस्त माहौल देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि अभी तक 10 लाख 46 हजार से ज्यादा श्रद्धालु चारों धाम के दर्शन कर चुके हैं. आज यानी 10 मई की बात करें तो 68,579 श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन कर पुण्य कमाए.

यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या: यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को खुले थे. तब से लेकर अब तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. आज यानी 10 मई को 12,560 श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर पर हाजिरी लगाई. जिसमें 6,472 पुरुष, 5,774 महिला और 314 बच्चे शामिल रहे. इस तरह से अभी तक यमुनोत्री धाम में 1,68,851 श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन कर आशीर्वाद ले चुके हैं.

गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या: गंगोत्री धाम के कपाट भी 19 अप्रैल को खुले थे. आज यानी 10 मई को 11,864 श्रद्धालुओं ने गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा के दर्शन किए. जिसमें 6,347 पुरुष, 5,318 महिला और 199 बच्चे शामिल रहे. ऐसे में अभी तक 1,66,938 श्रद्धालु गंगोत्री धाम पहुंचे चुके हैं. इस तरह से अब तक यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में 3,35,789 श्रद्धालु दर्शन कर पुण्य कमा चुके हैं.

केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या: केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खोल दिए गए थे. जब से कपाट खुले हैं, तब से लेकर अब तक भक्तों की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है. आज यानी 10 मई को 22,068 श्रद्धालु बाबा केदार के दर पर पहुंचे. जिसमें 11,120 पुरुष, 10,805 महिला और 141 बच्चे भी शामिल रहे. इस तरह से अभी तक 4,42,946 श्रद्धालु हिमालय की गोद में बसे केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं.

बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या: बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोले गए थे. आज यानी 10 मई को 22,087 श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर भू बैकुंठ भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए. जिसमें 13,206 पुरुष, 7,877 महिला और 1,004 बच्चे शामिल रहे. इस तरह से अभी तक  बदरीनाथ धाम में 2,67,670 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. वहीं, अभी तक 10,46,405 श्रद्धालु चारों धाम में पहुंच चुके हैं.

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular