spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडबार्लोगंज स्थित सनातन धर्मसभा में सामुदायिक हाल के सुधारीकरण कार्य का लोकार्पण...

बार्लोगंज स्थित सनातन धर्मसभा में सामुदायिक हाल के सुधारीकरण कार्य का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

मसूरी: रविवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बार्लोगंज, मसूरी में विधायक निधि से स्वीकृत सनातन धर्म सभा के सामुदायिक हाल में लगभग 11 लाख रूपये की लागत से सुधारीकरण कार्य का विधिवत लोकार्पण किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंदिर में पूजा अर्चना भी की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उपस्थित क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार जनता की सरकार, जनता के द्वार’ की भावना के साथ कार्य कर रही है, जिससे योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्मशाला के बेसमेंट हाल के सुधारीकरण से क्षेत्र के लोगों को सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों के विकास पर भी विशेष ध्यान दे रही है, ताकि समाज के सभी वर्गों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, सभासद गोरी थपलियाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा मंडल महामंत्री नरेंद्र मेलवान, सनातन धर्मसभा के अध्यक्ष ललित जोशी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular