Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडपीएम किसान की 22वीं किस्त जारी, उत्तराखण्ड के 8 लाख से अधिक...

पीएम किसान की 22वीं किस्त जारी, उत्तराखण्ड के 8 लाख से अधिक पात्र किसान लाभार्थियों के खातों में ₹163.14 करोड़ की धनराशि हस्तांतरित

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहटी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने देशभर के 9.32 करोड़ से अधिक किसानों को ₹18,640 करोड़ की सम्मान राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की।

शुक्रवार को देहरादून के जौलीग्रांट स्थित राज्य अतिथि गृह में प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त के अंतर्गत उत्तराखण्ड के 8 लाख 04 हजार से अधिक पात्र किसान लाभार्थियों को कुल ₹163.14 करोड़ की धनराशि उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई है। उन्होंने कहा कि अब तक जारी 22 किश्तों के माध्यम से प्रदेश के किसानों को कुल ₹36,209.14 करोड़ रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जा चुकी है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसानों की आर्थिक सुरक्षा का एक मजबूत आधार बनकर उभरी है, जिससे छोटे एवं सीमांत किसानों को खेती-किसानी में महत्वपूर्ण सहायता मिल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार भी केंद्र सरकार के सहयोग से किसानों के हित में अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है, जिससे प्रदेश के किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से किसानों के जीवन स्तर में निरंतर सुधार हो रहा है।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, अपर सचिव आनंद श्रीवास्तव, महानिदेशक कृषि एवं उद्यान वंदना सिंह, कृषकगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular