Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडस्वास्थ्य विभाग को मिले 168 बॉण्डधारी चिकित्सक: डॉ धन सिंह रावत

स्वास्थ्य विभाग को मिले 168 बॉण्डधारी चिकित्सक: डॉ धन सिंह रावत

संविदा पर तैनात अधिकांश चिकित्सकों को यात्रा मार्ग पर मिली तैनाती

कहा, दूरस्थ क्षेत्रों व यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और सुदृढ़

देहरादून: सूबे के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को 168 बॉण्डधारी एमबीबीएस चिकित्सक मिल गए हैं। राजकीय मेडिकल कालेज श्रीनगर से पास आउट इन बॉण्डधारी चिकित्सकों को राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों व चारधाम यात्रा मार्गों पर स्थित चिकित्सा इकाइयों में तैनाती दी गई है। ताकि आम लोगों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में बांड व्यवस्था के तहत श्रीनगर मेडिकल कालेज से पास आउट 168 बॉण्डधारी एमबीबीएस चिकित्सकों को राज्य के विभिन्न जनपदों में तैनाती दे दी गई है। जिसकी सूची स्वास्थ्य महानिदेशालय स्तर से सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को सौंप दी गई है। डॉ रावत ने बताया कि बांड व्यवस्था के तहत पौड़ी व टिहरी जनपद में 21-21चिकित्सकों को तैनाती दी गई है। इसी प्रकार चमोली व उत्तरकाशी में 20-20, रुद्रप्रयाग में 15, पिथौरागढ़ में 23, अल्मोड़ा में 24 तथा चंपावत व बागेश्वर में जिलों में 12-12 चिकित्सक नियुक्त किए गए हैं।

डॉ रावत ने बताया कि राज्य में संचालित चार धाम यात्रा को दृष्टिगत रखते हुये अधिकांश बॉण्डधारी चिकित्सकों को चारों धामों व यात्रा मार्गों से जुड़े चिकित्सालयों में तैनाती दी गई है ताकि तीर्थयात्रियों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि एमबीबीएस चिकित्सकों की नियुक्ति अनुबंध की शर्तों के अधीन की गई है। यदि कोई चिकित्सक पद त्याग या गैरहाजिर रहता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular