spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडहरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम 'जन-जन की सरकार: चार साल बेमिसाल' कार्यक्रम में...

हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम ‘जन-जन की सरकार: चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में अमित शाह करेंगे शिरकत

- Advertisement -

कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन की सभी तैयारियाँ पूर्ण

केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के स्वागत के लिए सज-संवर रहा है हरिद्वार शहर

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को हरिद्वार का भ्रमण कर कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

हरिद्वार: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह शनिवार सात मार्च को हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ में प्रतिभाग करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। श्री अमित शाह के स्वागत के लिए कार्यक्रम स्थल बैरागी कैंप के साथ ही हरिद्वार शहर को सजाया-संवारा जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार का भ्रमण कर इस विराट आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को कुछ आवश्यक निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बैरागी कैंप पहुंचकर प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा स्थल, मंच, प्रदर्शनी क्षेत्र, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिए कि कार्यक्रम के सुव्यवस्थित एवं सुचारु आयोजन के लिए सभी तैयारियों का वरिष्ठ अधिकारी भलीभांति परीक्षण कर लें। उन्होंने आमजन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार के बैरागी कैंप में राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही वे राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी तथा नई न्याय संहिताओं पर केंद्रित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे। इस अवसर पर श्री शाह राज्य के विकास से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल, भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री श्री अजय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल गोयल, उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन श्री विनय रोहिला, विधायक रानीपुर श्री आदेश चौहान, मेयर नगर निगम हरिद्वार श्रीमती किरन जैसल, मेयर नगर निगम रुड़की श्रीमती अनीता देवी, नगर पालिका ऋषिकेश के अध्यक्ष श्री शंभू पासवान, पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा के हरिद्वार जिलाध्यक्ष श्री आशुतोष शर्मा, आयुक्त गढ़वाल मंडल श्री विनय शंकर पाण्डे, एडीजी श्री अजय प्रकाश अंशुमन, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल श्री राजीव स्वरूप, कुंभ मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका, जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित, अपर सचिव पर्यटन श्री अभिषेक रूहेला, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत सिंह भुल्लर, एमडी सिडकुल श्री सौरभ गहरवार, महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी श्री ललित नारायण मिश्रा, अपर जिलाधिकारी श्री पी.आर. चौहान, अपर मेलाधिकारी श्री दयानंद सरस्वती, सचिव एचआरडीए श्री मनीष कुमार, उपजिलाधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार तथा एसपी सिटी श्री अभय प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular