Saturday, March 15, 2025
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तरप्रदेशलखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल अब नहीं होगा मुफ्त में इलाज

लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल अब नहीं होगा मुफ्त में इलाज

लखनऊ: लखनऊ स्थित लोहिया अस्पताल राम मनोहर लोहिया अस्पताल (Lohiya Hospital) में इलाज कराने वालों के लिए एक एक चौकाने वाली खार सामने आई है। दरअसल, राजधानी के लोहिया संस्थान अस्पताल (Ram Manohar Lohia Institute) के ब्लॉक में अब मुफ्त में इलाज की नहीं मिलेगी। अस्पताल में आने वाले मरीजों को जांच के अलावा दवाओं के लिए पैसा खर्च करना होगा। वहीं अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए लगने वाली फीस में भी बढ़ोतरी कर दी गई है।

अब पर्चा बनवाने के लिए एक से 100 रूपए का चार्ज देना होगा। इस संबंध में संस्थान ने काफी लंबे समय से इसका प्रस्ताव भेजा था। जिस प्रस्ताव को अब प्रशासन ने मंजूर कर लिया है। प्रशासन द्वारा प्रस्ताव पर मंजूर किए जाने के बाद संस्थान प्रशासन शनिवार से इस नई व्यवस्था को लागू कर रहा है। राम मनोहर लोहिया अस्पताल के ब्लॉक में रोजाना करीब 3000 मरीज इलाज के लिए ओपीडी में आते हैं। अब तक लोहिया संस्थान में एक रुपए पर्चा लेने का चार्ज लग रहा था। हालांकि मरीजों के लिए सस्ती दर पर दवाएं उपलब्ध कराने की तैयारी चल रही है।

यह भी पढ़े: http://आजादी का अमृत महोत्सव 7 से 9 जुलाई तक उत्तराखण्ड में मेगा एग्जिबिशन “राइजिंग उत्तराखंड-2022

RELATED ARTICLES

Most Popular