spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडचिकित्सा और शैक्षिक पुस्तकों को जी एस टी से मिली छूट

चिकित्सा और शैक्षिक पुस्तकों को जी एस टी से मिली छूट

देहरादून/ नई दिल्ली: हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के लोक सभा में पूछे गए सवाल पर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि वर्तमान में मुद्रित पुस्तकें जिनमें ब्रेल पुस्तकें भी शामिल हैं, जी एस टीम से मुक्त हैं।

हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रश्नकाल में सवाल किया कि चिकित्सा और शैक्षिक पुस्तकों पर लगाये गए जी एस टी से छात्रों और शिक्षार्थी पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड रहा है। क्या सरकार ऐसी पुस्तकों को जी एस टी से पूरी तरह छूट देने या उन्हें न्यूनतम जी एस टी स्लैब में रखने पर विचार कर रही है।

लिखित उत्तर में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि जी एस टी दरें और छूटें जी एस टी परिषद की सिफारिशों के आधार पर निर्धारित की जाति हैं। जो राज्यों/ संघ राज्य क्षेत्रों और केंद्र के प्रतिनिधियों से मिलकर बना एक संवैधानिक निकाय है। वर्तमान में मुद्रित पुस्तकें जी एस टी से मुक्त हैं।

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular