सिल्वर सिटी मॉल में हिस्ट्रीशीटर विक्रम को मारी गोली
दून के प्रॉपर्टी के धंधे में घुसे हैं अराजक तत्व,सत्यापन जरूरी
पढ़ें, दून में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
देहरादून: एक बार फिर बदमाश सुबह सुबह गुड मॉर्निंग दून कह गए। 48 घण्टे के अंदर दून में हत्या की दूसरी खौफनाक वारदात। समय था । सुबह के लगभग सवा दस बजे।
बदमाशों ने व्यस्तम राजपुर रोड पर स्थित सिल्वर सिटी माल में जिम से निकल रहे विक्रम शर्मा की हत्या कर दी गयी। उधर, चंद्रबनी श्मशान घाट के निकट अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गयी।
सिल्वर सिटी मॉल की सीढ़ियों में हत्यारों ने विक्रम शर्मा को मौत के घाट उतारा। और भाग गए। कुल तीन हमलावर थे। दो बदमाश भागते हुए सीसीटीवी की पकड़ में भी आये हैं। घटनास्थल से एसएसपी आवास की दूरी कुछ सौ मीटर ही है। विक्रम शर्मा झारखंड का एक गैंगेस्टर था। उस पर हत्या के 20 मामले सहित कुल 50 मुकदमे दर्ज थे।

विक्रम शर्मा देहरादून में प्रॉपर्टी का धंधा करता था। 2017 में विक्रम को देहरादून से गिरफ्तार किया था। 2021 में जमानत पर रिहा होने के बाद विक्रम शर्मा ने दून को ठिकाना बनाते हुए जमीनों का धंधा शुरू कर दिया था। विक्रम पर झारखंड में कई मुकदमे दर्ज हैं। दून पुलिस ने झारखंड पुलिस से भी सम्पर्क साधा है।
विक्रम की हत्या के बाद एसएसपी अजय सिंह समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। और हत्यारों को पकड़ने की रणनीति बनाई। झारखंड के गैंगेस्टर का देहरादून को ठिकाना बनाते हुए प्रॉपर्टी के धंधे में उतरना भी कई सवाल खड़े कर रहा है। मतलब साफ है कि दून के प्रॉपर्टी बाजार में कई और विक्रम भो हाथ धो रहे होंगे। प्रॉपर्टी के धंधे में उतरे लोगों का सत्यापन भी मुख्य चुनौती बन गयी है।
विक्रम की हत्या ने दून की कानून व्यवस्था को।भी कठघरे में खड़ा कर दिया है। बीते एक पखवाड़े में देहरादून में हत्या की यह पांचवीं वारदात है।
ऋषिकेश,विकासनगर,पलटन बाजार,तिब्बती मार्केट और अब सिल्वर सिटी मॉल में सुबह के समय बदमाशों ने गैंगेस्टर विक्रम शर्मा को मार दिया।

इससे पूर्व हल्द्वानी में भी युगल के मर्डर के बाद विपक्षी दलों ने सरकार पर हमला बोला है। लगातार बढ़ रही आपराधिक वारदातों के बाद सीएम धामी ने भी उच्च स्तरीय बैठक की है। बावजूद इसके हत्या की वारदात नहीं रुक पा रही है।
चंद्रबनी श्मशान घाट के पास नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
शिनाख्त के प्रयास जारी, पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होंगे मौत के कारण
कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र अंतर्गत चंद्रबनी श्मशान घाट के समीप गंदे नाले में एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि चंद्रबनी श्मशान घाट के पास नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही कोतवाली पटेलनगर से पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर फील्ड यूनिट की सहायता से घटनास्थल की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराई।
प्रारंभिक निरीक्षण में शव पर किसी प्रकार की स्पष्ट चोट या खरोंच के निशान नहीं पाए गए। मृतक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज भी बरामद नहीं हुए। आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
फिलहाल शव को शिनाख्त के लिए कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस द्वारा सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। शव की शिनाख्त एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

