Thursday, February 12, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडदेहरादून अर्जुन शर्मा हत्याकांड- मृतक की मां समेत तीन साजिशकर्ता गिरफ्तार

देहरादून अर्जुन शर्मा हत्याकांड- मृतक की मां समेत तीन साजिशकर्ता गिरफ्तार

राणा भाइयों से 12 लाख में तय हुई थी सुपारी

तिब्बती मार्केट हत्याकांड का खुलासा

दो तमंचे, कारतूस और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद

देहरादून: तिब्बती मार्केट के पास दिनदहाड़े हुए अर्जुन शर्मा हत्याकांड का दून पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। घटना को अंजाम देने वाले दोनों मुख्य अभियुक्त राणा भाई,  मृतक की मां सहित तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें शहर के चिकित्सक डॉ अजय खन्ना भी शामिल हैं।

एसएसपी अजय सिंह ने गुरुवार की रात 7 बजे प्रेस कांफ्रेन्स में हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि करोड़ों के लेन देन में को लेकर हत्याकांड में मृतक की मां की अहम भूमिका रही।

पुलिस जांच में सामने आया कि संपत्ति की डील 14 करोड़ रुपये में तय हुई थी, जिसमें से 8 करोड़ रुपये दिए जा चुके थे। संपत्ति पर न्यायालय से स्टे होने के कारण कब्जा नहीं मिल पा रहा था। इसी विवाद के चलते बीना शर्मा, डॉ. अजय खन्ना और विनोद उनियाल ने अर्जुन शर्मा को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

दोनों शूटर भाइयों से 12 लाख रुपये में सौदा तय हुआ, जिसमें से 3 लाख रुपये एडवांस दिए गए थे।

विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर बीना शर्मा, विनोद उनियाल और डॉ. अजय खन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में घायल दोनों मुख्य अभियुक्तों को उपचार के बाद न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

गौरतलब है कि 11 फरवरी को प्रातः लगभग 10:30 बजे कोतवाली डालनवाला को सूचना मिली कि तिब्बती मार्केट के पास एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को दून अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अर्जुन शर्मा निवासी इंदिरा नगर, थाना बसंत विहार, देहरादून के रूप में हुई। वह जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के स्वामी थे।

मृतक की पत्नी अभिलाषा शर्मा की तहरीर पर कोतवाली डालनवाला में मु.अ.सं. 29/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। तहरीर में मृतक की मां बीना शर्मा, विनोद उनियाल, संगीता उनियाल तथा डॉ. अजय खन्ना पर संपत्ति विवाद के चलते हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया। बताया गया कि जीएमएस रोड स्थित संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था और मामला न्यायालय में लंबित था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया और पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सीसीटीवी फुटेज में दो व्यक्तियों को स्कूटी पर आते-जाते देखा गया, जिन्होंने वारदात को अंजाम दिया।
चेकिंग के दौरान रायपुर क्षेत्र में एक संदिग्ध ने पुलिस पर फायरिंग की।

एसएसपी अजय सिंह मीडिया से मुखातिब

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। उसने अपना नाम राजीव उर्फ राजू निवासी चक्खुवाला बताया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और खोखा कारतूस बरामद हुआ।
इसी प्रकार डोईवाला क्षेत्र में लालतप्पड़ चौकी के पास चेकिंग के दौरान एक अन्य संदिग्ध ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में वह भी घायल हो गया। उसने अपना नाम पंकज राणा निवासी चक्खुवाला बताया। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किए गए। दोनों ने पूछताछ में अर्जुन शर्मा की हत्या करना स्वीकार किया।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो तमंचे (315 बोर), जिंदा व खोखा कारतूस तथा स्कूटी बरामद की है। मामले की गहन जांच जारी है।

नाम पता अभियुक्तगण-

1- पंकज राणा पुत्र अभय राम सिंह निवासी- 61/3 इंदिरा कॉलोनी, चक्खुवाला, कोतवाली, देहरादून उम्र 52 वर्ष
2-  राजीव उर्फ राजू पुत्र अभय राम सिंह निवासी 61/3 इंदिरा कॉलोनी, चक्खुवाला, कोतवाली, देहरादून, उम्र 50 वर्ष
3- श्रीमती बीना शर्मा पत्नी स्व0 आर0सी0 शर्मा , निवासी 40/1 बसंत विहार,
4-  विनोद उनियाल पुत्र घनश्याम उनियाल, निवासी गैलेक्सी लैक्सोटिका अपार्टमेंट, 31 इन्दर रोड डालनवाला।
5-  अजय खन्ना, पुत्र जे0पी0 खन्ना निवासी: 12 ई०सी० रोड, डालनवाला, देहरादून

-बरामदगी –

1-  घटना में प्रयुक्त 02 तमंचे 315 बोर, जिंदा /खोखा कारतूस
2- घटना मे प्रयुक्त स्कूटी

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular