Friday, January 30, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंड'मानसून सीजन में बाढ़ जैसे हालात न बने, अभी से करें काम'...

‘मानसून सीजन में बाढ़ जैसे हालात न बने, अभी से करें काम’ सीएम धामी की अधिकारियों को दो टूक

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में सिंचाई परियोजनाओं के अन्तर्गत River Protection कार्य एवं Desilting की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून सीजन में बाढ़ की आशंकाओं को देखते हुए सभी कार्य समय से कर दिए जाएं।
इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि लघु सिंचाई विभाग द्वारा जल संरक्षण, संवर्द्धन एवं संभरण योजनाओं के तहत चेक डैम, Recharge Shaft एवं तालाब निर्माण किए जा रहे हैं। विभाग द्वारा राज्य में 708 चेक डैम बनाये गये हैं। ऊधम सिंह नगर, नैनीताल एवं हरिद्वार में 419 Recharge Shaft की स्थापना की गयी है। जिससे वार्षिक लगभग 108.94 करोड़ लीटर Group Water Recharge हो सकेगा।
अधिकारियों ने बताया कि 09 वन प्रभागों में पेयजल विभाग व SARRA के माध्यम से 14 जल स्रोतों के उपचार के लिए जल संरक्षण के कार्य किए जा रहे हैं। CAMPA योजना के अन्तर्गत विभिन्न वन प्रभागों में 247 जल धाराओं का उपचार किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने वन विभाग को वनाग्नि की रोकथाम के लिए अभी से पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वनाग्नि रोकथाम के लिए मानव संसाधन के साथ ही आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि वन पंचायतों और वन क्षेत्र के आस-पास के लोगों से विभाग का नियमित समन्वय बनाए रखें। वन संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वालों को प्रोत्साहित भी किया जाए, फायर लाइन की समय रहते सफाई की जाए। साथ ही वनभूमि पर होने वाले अतिक्रमण को भी प्राथमिकता से हटाया जाए।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री आर.मीनाक्षी सुंदरम, सचिव श्री शैलेश बगौली, श्री युगल किशोर पंत एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular