spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडSASCI योजना के तहत उत्तराखंड के लिए कुल 759 करोड़ रुपये मंजूर

SASCI योजना के तहत उत्तराखंड के लिए कुल 759 करोड़ रुपये मंजूर

भारत सरकार ने SASCI (Special Assistance to States for Capital Investment) योजना के तहत उत्तराखंड के लिए कुल 759 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। योजना के प्रथम चरण में 734 करोड़ रुपये की मंजूरी के बाद अब 25 करोड़ रुपये की एक और किस्त जारी हो गई है। इस तरह इस योजना के तहत उत्तराखंड के लिए अब तक कुल 759 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष आभार व्यक्त किया है।

आपको बता दें, भारत सरकार ने SASCI योजना के तहत उत्तराखंड के लिए कुल 759 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसको लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पुष्कर सिंह धामी ने PM मोदी का आभार जताते हुए कहा कि, “केंद्र सरकार राज्य के विकास में लगातार सहयोग प्रदान कर रही, इससे राज्य में विकास को गति मिल रही है।”

इस राशि का उपयोग राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास, सड़कों, पुलों और अन्य परिसंपत्तियों के निर्माण के लिए किया जाएगा। इसका उद्देश्य राज्य में निवेश बढ़ाकर स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देना और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है।

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular