spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडहवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया के शहीद होने पर सैनिक कल्याण मंत्री ने...

हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया के शहीद होने पर सैनिक कल्याण मंत्री ने जताया गहरा दुःख, शोक संवदेना की व्यक्त

- Advertisement -

देहरादून: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकियों से लोहा लेते हुए जनपद बागेश्वर निवासी हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया के शहीद होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हवलदार गजेंद्र सिंह ने राष्ट्र की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसे देश कभी नहीं भूलेगा। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद जवान की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से उन्हें इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शहीद के परिजनों के साथ हर कदम पर खड़ी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जनपद के सिंहपोरा क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान हवलदार गजेंद्र सिंह वीरगति को प्राप्त हुए।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular