spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडनगर आयुक्त की गोपनीय सूचना पर बड़ी कार्रवाई मृत मुर्गियों से भरा...

नगर आयुक्त की गोपनीय सूचना पर बड़ी कार्रवाई मृत मुर्गियों से भरा ट्रक पकड़ा

देहरादून : नगर आयुक्त नमामी बंसल को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सूचना मिली थी कि एक ट्रक में मुर्गियों को ले जाया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में मृत मुर्गियां भी मौजूद हैं।

नगर आयुक्त के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया। टीम द्वारा ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन ट्रक चालक मौके से फरार होने की कोशिश करते हुए परेड ग्राउंड की नो-एंट्री साइड से ट्रक मोड़कर भाग निकला। टीम ने ट्रक का पीछा किया और रायपुर रोड स्थित चुनभट्टा के पास ट्रक को इंटरसेप्ट कर रोक लिया। जांच के दौरान ट्रक में करीब 65 मृत मुर्गियां पाई गईं। मौके पर ही संबंधित धाराओं में ट्रक का चालान किया गया।

स्वास्थ्य मानकों के अनुसार सभी मृत मुर्गियों को ट्रक से हटाकर नियमों के तहत डिस्पोज किया गया, जिससे किसी प्रकार का स्वास्थ्य संकट उत्पन्न न हो सके। इस कार्रवाई में मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी, स्थानीय इंस्पेक्टर भूपेन पवार एवं सुपरवाइजर तेजपाल सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही।

नगर आयुक्त नमामी बंसल ने स्पष्ट किया कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular