spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडकृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात करते अधीनस्थ रेशम कार्मिक सेवा संघ...

कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात करते अधीनस्थ रेशम कार्मिक सेवा संघ के पदाधिकारी

देहरादून : रविवार को प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के शासकीय आवास में अधीनस्थ रेशम कार्मिक सेवा संघ, उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की और ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने समूह ‘ग’ के फील्ड स्तरीय तकनीकी सेवा संवर्गीय पदों, प्रदर्शक (रेशम) एवं निरीक्षक (रेशम) पर सेवारत कार्मिकों की मांगों के सम्बंध में मंत्री से वार्ता की। कैबिनेट मंत्री ने इस पर उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही उनकी मांगों पर कार्यवाही की जाऐगी।

इस दौरान भाजपा नेता अजीत चौधरी, संघ के अध्यक्ष अमित शेखर नेगी, महामंत्री अभिषेक, सचिव मनीष सती, अनिल डोभाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular