spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडओंकारेश्वर मंदिर से शीतकालीन यात्रा का आगाज

ओंकारेश्वर मंदिर से शीतकालीन यात्रा का आगाज

- Advertisement -

जीएमवीएन ऊखीमठ परिसर से ओंकारेश्वर मंदिर तक निकाली गई कलश यात्रा

रुद्रप्रयाग: पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में बृहस्पतिवार को शीतकालीन यात्रा का विधिवत एवं मंत्रोच्चारण के साथ शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर जीएमवीएन ऊखीमठ परिसर से लेकर ओंकारेश्वर मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई जिसमें महिला मंगल दल, युवा मंगल दल तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कलश यात्रा के मंदिर पहुंचने पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, बदरी-केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण तथा जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ किया।

केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचकर यात्रा का शुभारंभ किया था। इस वर्ष भी उसी उत्साह और भव्यता के साथ यात्रा का शुभारंभ किया गया है। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि शीतकालीन यात्रा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं। कहा कि शीतकालीन यात्रा से जिले की स्थानीय आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी। ओंकारेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग ने कहा कि यह मंदिर पंचकेदार की गद्दीस्थली है। यहां दर्शन करने से भगवान केदारनाथ के दर्शन का ही पुण्य प्राप्त होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचकर पुण्य अर्जित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान, बदरी-केदार समिति के सदस्य विनीत पोस्ती, नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्मवान, ब्लॉक प्रमुख पंकज शुक्ला, सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, जिला विकास अधिकारी अनिता पंवार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, मंदिर समिति से जुड़े पुजारी, कीर्तन मंडल के सदस्य और श्रद्धालु मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular