spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडपटना में नवनिर्वाचित बिहार सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में धामी हुए...

पटना में नवनिर्वाचित बिहार सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में धामी हुए शामिल

पटना:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पटना (बिहार) में आयोजित नवगठित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।गांधी मैदान में हुए इस कार्यक्रम में उन्होंने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के सदस्यों को शुभकामनाएं और बधाई दी।

धामी ने कहा कि बिहार और उत्तराखंड के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई सरकार के नेतृत्व में बिहार राज्य नई ऊर्जा और संकल्प के साथ विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

समारोह के दौरान धामी ने देशभर से आए विभिन्न राज्यों के नेताओं से शिष्टाचार भेंट की और राष्ट्रीय विकास, सुशासन तथा समन्वित प्रगतिशील नीतियों पर विचार-विमर्श किया।

उन्होंने बिहार की जनता के उज्ज्वल भविष्य, राज्य की प्रगति और नवगठित सरकार के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इससे पूर्व, पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने धामी का गर्मजोशी से स्वागत किया। आगमन पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया, जिसे धामी ने विनम्रतापूर्वक स्वीकार किया।

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular