spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडकृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जताया आभार

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जताया आभार

- Advertisement -

उत्तराखंड की रजत जयंती पर 28,344 कृषकों को मिला ₹62.84 करोड़ का फसल बीमा क्लेम

देहरादून: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस (रजत जयंती) के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड आगमन पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उनका आभार व्यक्त किया। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव उनके इस आगमन और प्रदेश के किसानों के प्रति संवेदनशीलता से स्पष्ट झलकता है।

उन्होंने कहा कि आज राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत सरकार के पोर्टल डिजिक्लेम मॉड्यूल के माध्यम से रबी 2024-25 मौसम के अंतर्गत एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी (AIC) के सहयोग से बीमित कृषकों की फसलों के सापेक्ष 28,344 कृषकों को ₹62.84 करोड़ का क्लेम भुगतान किया गया।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किसानों के कल्याण हेतु निरंतर कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत वर्ष 2016 से अब तक ₹1,146.43 करोड़ का क्लेम वितरित कर 6,25,161 कृषकों को लाभान्वित किया जा चुका है।

कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं और यह बीमा भुगतान किसानों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular