spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री धामी ने श्रीनगर में आयोजित बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले के शुभारंभ के...

मुख्यमंत्री धामी ने श्रीनगर में आयोजित बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले के शुभारंभ के अवसर पर जनता को वर्चुअल संबोधित किया।

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पौड़ी गढ़वाल जनपद के श्रीनगर में आयोजित बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले के शुभारंभ के अवसर पर जनता को वर्चुअल संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीनगर गढ़वाल में स्थित माँ धारी देवी और भगवान कमलेश्वर महादेव के पौराणिक मंदिर सम्पूर्ण उत्तराखण्ड की अनमोल धरोहर है। प्रत्येक वर्ष बैकुण्ठ चतुर्दशी के अवसर पर आयोजित होने वाला यह मेला आस्था एवं समृद्ध सांस्कृतिक लोक परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के पारंपरिक मेले हमें हमारी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास को आगे बढ़ा रही है। राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और कनेक्टिविटी सहित अनेक क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास के साथ सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को भी संरक्षित किया जा रहा है। केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत पुनर्निर्माण कार्य चल रहे हैं। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का कार्य तेजी के साथ चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के पूर्ण होने पर श्रीनगर के साथ पूरे गढ़वाल क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। राज्य सरकार द्वारा श्रीनगर क्षेत्र में अनेकों विकास कार्य भी करवाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ₹4. 88 करोड़ की लागत से रोडवेज बस टर्मिनल एवं पार्किंग का निर्माण किया गया है। अलकनन्दा नदी के किनारे गंगा संस्कृति केंद्र का निर्माण कार्य की स्वीकृति के साथ ही श्रीनगर नगर पालिका को नगर निगम बनाया गया है। ₹37 करोड़ से अधिक की लागत से मढ़ी-चौरास-जाखणी पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण भी किया जा रहा है
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा श्रीनगर के बेलकेदार और बेलकंडी मार्ग से लगे क्षेत्र में एक नई टाउनशिप स्थापित करने, श्रीनगर नगर निगम के दायरे में आने वाले सभी मोहल्लों तक सीवरेज की व्यवस्था पहुंचाने, जिला मुख्यालय पौड़ी में ट्राइडेंट पार्क निर्माण, पुराने कलेक्ट्रेट भवन को हैरिटेज भवन के रूप में विकसित करने, धारी देवी मंदिर पैदल मार्ग का निर्माण, गोला पार्क का सौन्दर्यीकरण कार्य जैसी विभिन्न विकास योजनाओं पर भी कार्य किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिरों का ये शहर धार्मिक, ऐतिहासिक और शैक्षणिक दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। श्रीनगर , प्रदेश में शिक्षा के हब के रूप में भी उभर रहा है, इसे देखते हुए राज्य सरकार यहां एक पैरामेडिकल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज का निर्माण भी करा रही है, जिसके लिए भूमि अधिग्रहण कार्य अंतिम चरण में हैं। बेस अस्पताल श्रीनगर में ₹25 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है, जिसका लाभ पौड़ी के साथ ही चमोली, टिहरी और रूद्रप्रयाग जिले के हजारों मरीजों को मिलेगा।
RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular