spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमुख्य सचिव ने उत्तराखंड पुस्तक मेले का किया शुभारंभ

मुख्य सचिव ने उत्तराखंड पुस्तक मेले का किया शुभारंभ

बोले युवाओं को करनी चाहिए पुस्तकों से दोस्ती
देहरादून: मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने आज देहरादून के दून पुस्तकालय एवं शोध संस्थान में उत्तराखण्ड पुस्तक मेला का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्य सचिव ने विभिन्न प्रकाशन संस्थानों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन भी किया।
मुख्य सचिव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमें किताबों को पढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। आज के युवाओं को और हम सभी को किताबों से दोस्ती करनी चाहिए। इस अवसर पर पूर्व मुख्य सचिव श्री एन. एस. नपलच्याल, श्री एन. रविशंकर, श्रीमती राधा रतूड़ी एवं पूर्व डीजीपी श्री अनिल रतूड़ी भी उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular