spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमुख्य सचिव ने सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती के...

मुख्य सचिव ने सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों को एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई।

देहरादून : मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर शासन के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई।
शपथ में सभी अधिकारियों – कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सचिव श्री नीतेश कुमार झा, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, श्री विनोद कुमार सुमन, श्री श्रीधर बाबू अद्दांकी, श्री युगल किशोर पंत एवं कुंभ मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका सहित मुख्य सचिव के वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव श्री एम.एल. उनियाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular