spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडसेवा पर्व के अंतर्गत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण...

सेवा पर्व के अंतर्गत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज सेवा पर्व के अंतर्गत वन विभाग द्वारा संतला देवी मार्ग स्थित झाड़ीवाला में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में इनकी अहम भूमिका है। मंत्री जोशी ने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि जो पौधे लगाए जाएं, उनके जीवित रहने के लिए भी कार्य करना आवश्यक है। इस दौरान मंत्री जोशी ने वन विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियाँ विकसित करने और इनोवेटिव कार्य करने के निर्देश दिए।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 11 वर्षों में देशहित और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं, जिनका लाभ हर वर्ग तक पहुँच रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा पर्व इन्हीं कार्यों को समर्पित है और जनता की सेवा के संकल्प को सशक्त बनाता है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने क्षेत्रवासियों की समस्या भी सुनी और शीघ्र ही समाधान का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य गोविंद सिंह पुंडीर, प्रधान हरिकला पुन, डीएफओ नीरज कुमार, रेंजर रुचि चौहान, नैन सिंह पंवार, प्रेम सिंह पंवार, कंचन रावत सहित वन विभाग के अधिकरणकरण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular