spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडप्रधानमंत्री ने किया ’’स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’’ अभियान का शुभारंभ

प्रधानमंत्री ने किया ’’स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’’ अभियान का शुभारंभ

- Advertisement -

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दून मेडिकल कॉलेज से की वर्चुअल भागीदारी

राजभवन देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश के धार से ’’स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’’ एवं ’’आठवें राष्ट्रीय पोषण माह’’ अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक देशभर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सीएचसी, जिला अस्पतालों एवं अन्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में चलेगा। इस दौरान एक लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

देहरादून स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।

राज्यपाल ने कहा कि “स्वस्थ और जागरूक नारी ही समाज को नई दिशा दे सकती है। यह अभियान परिवार और समाज दोनों की मजबूती की आधारशिला बनेगा। आमजन को इसे जन-आंदोलन का रूप देना चाहिए।” उन्होंने स्वदेशी अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा गुणवत्ता और ब्रांडिंग के क्षेत्र में किया जा रहा कार्य स्वदेशी मंत्र के साथ क्रांति का रूप लेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हुआ है और उत्तराखण्ड को विशेष सहयोग मिला है। आपदा के समय भी प्रधानमंत्री ने राज्य का पूरा साथ दिया है।” उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे इस स्वास्थ्य अभियान का अधिक से अधिक लाभ लें।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, रेखा आर्या, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक खजान दास, विनोद चमोली, सविता कपूर, सुरेश गड़िया, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन एवं सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular