Friday, February 27, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडभारी बारिश के बीच सबसे पहले आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचते हैं...

भारी बारिश के बीच सबसे पहले आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचते हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री धामी ट्रैक्टर से पहुँचे हरिद्वार के आपदा प्रभावित इलाकों में

स्थलीय निरीक्षण कर लिया हालात का जायज़ा

प्रभावित लोगों से सीधे संवाद कर दिलाया हर संभव मदद का भरोसा

आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों को गति देने के दिए निर्देश

देहरादून/हरिद्वार: राज्य में जारी भारी बारिश और आपदा की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को सबसे पहले हरिद्वार जिले के लक्सर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुँचे। कठिन परिस्थितियों को दरकिनार करते हुए उन्होंने ट्रैक्टर के माध्यम से जलमग्न गांवों तक पहुँचकर स्थलीय निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक और आपदा प्रबंधन अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों की सुरक्षा, आवास, भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं की सुनिश्चित व्यवस्था की जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है

मुख्यमंत्री धामी ने कहा,
“राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में हर प्रभावित नागरिक के साथ खड़ी है। हम हर संभव सहायता उपलब्ध कराएँगे और बचाव कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। आपदा से प्रभावित प्रत्येक परिवार को सरकार की ओर से यथासंभव सहायता दी जाएगी।”

मुख्यमंत्री ने लक्सर क्षेत्र के कई गांवों में जाकर जलभराव, क्षतिग्रस्त सड़कें, टूटे पुल और घरों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त किया कि राहत कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि—

राहत शिविरों में पर्याप्त भोजन, पानी, दवाइयाँ और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित हो।

जिन परिवारों को स्थानांतरित करने की आवश्यकता है, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए।

किसानों को हुई फसल क्षति का त्वरित आकलन कर मुआवजा प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए।

आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य शिविर लगाकर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

मुख्यमंत्री धामी के इस दौरे से स्थानीय जनता में सकारात्मक संदेश गया है और लोगों ने संकट की इस घड़ी में सरकार द्वारा दिखाई जा रही तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की।

इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार, अन्य जिला प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular