spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडअंबाला हत्याकांड पर मुख्यमंत्री धामी ने हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी...

अंबाला हत्याकांड पर मुख्यमंत्री धामी ने हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी से की बात

पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है उत्तराखंड सरकार

देहरादून/अंबाला: अंबाला में उत्तराखंड के युवक साहिल बिष्ट की हत्या की घटना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से दूरभाष पर बातचीत की। मुख्यमंत्री धामी ने हरियाणा सरकार से दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी कर उन्हें कठोरतम दंड दिलाने का अनुरोध किया।

इस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने आश्वस्त किया कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को शीघ्र और सख्त कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं तथा राज्य सरकार इस पूरे मामले में हर संभव कदम उठाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने साहिल बिष्ट के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार न्याय की इस लड़ाई में पीड़ित परिवार के साथ है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular